{"_id":"59ef74914f1c1b8e698b7478","slug":"21508865169-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव टांकड़ी में युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल दूसरे आरोपी को एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान टांकड़ी निवासी अरुण कुमार उर्फ दीपू उर्फ ढपला के रूप में हुई है। वारदात में शामिल आरोपी शिवचरण काला और रिक्की राघव को पुलिस वारदात में प्रयुक्त गाड़ी एवं हथियारों सहित पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि टांकड़ी गांव निवासी पुष्पेंद्र 7 मई को अपने गांव में ही स्थित दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी एक कार में सवार होकर आए और जान से मारने की नीयत से पुष्पेंद्र पर गोली चला दी। गोली पुष्पेंद्र की दाहिनी बाजू पर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायर कर भाग गए। पुलिस ने पुष्पेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।