{"_id":"59442a1e4f1c1b40718b4919","slug":"21497639454-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर में किसानों पर फायरिंग के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदसौर में किसानों पर फायरिंग के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदसौर में किसानों पर फायरिंग के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर फायरिंग की घटना के विरोध में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान इनेलो ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर सीटीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन से पूर्व जिला कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद और विधायक रणधीर सिंह गंगवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से किसानों की गोली मारकर हत्या की गई है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं रानियां से विधायक रामचंद्र कंबोज ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों, एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने तथा किसानों की फसल का लाभकारी भाव दिए जाने की मांगों को लेकर ही इनेलो द्वारा प्रदेश भर में लगातार धरने प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। वहीं किसानों की मांग पूरी करने की बजाए उन पर गोलियां चलाकर उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस अवसर पर कोसली हलका प्रधान जगफूल यादव, रामकिशन छिल्लर, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, वरुण गांधी, डॉ. संजय मेहरा, सुमेर सिंह बनीपुर, सूबे सिंह प्रजापत, जीतू डोहकी, धर्मपाल देशवाल, लवली दुआ, झमन्न बिधावास, राजबीर तिहाड़ा, संदीप खोरी, शेर सिंह, कर्मबीर नैहचाना, अजित टिकला, शीशराम चौकन, राजू बावल, जस्सू मीरपुर, सुखिनंद सुठाना, सूबे सिंह प्रजापत, धर्मबीर गामड़िया, नरेंद्र लांबा, संदीप टुमना, वेदप्रकाश खंडोडा आदि मौजूद थे।