फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कम दर पर शराब बेचने के कारण तीन शराब ठेके सील

कम दर पर शराब बेचने के कारण तीन शराब ठेके सील

Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कम दर पर शराब बेचने के कारण तीन शराब ठेके सील
कम दर पर शराब बेचने के कारण तीन शराब ठेके सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में तीन स्थानों पर चल रहे शराब ठेकों को कम दर पर शराब बेचने पर सील कर दिए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से शराब ठेका संचालकों में हड़कंप मच गया।
बता दें कि नगर परिषद सीमा क्षेत्र में शराब ठेका खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद शहरी क्षेत्रों में एक ही सड़क पर बेहद नजदीक कई शराब ठेके आ गए हैं, इसकी वजह से इन शराब ठेका संचालकों द्वारा अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कम दरों पर शराब की बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायत विभाग के पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम को विभाग की निरीक्षक बरखा सहित अन्य अधिकारी इन शराब ठेकों पर पहुंचे तथा सील करने की कार्रवाई की गई। जिन स्थानों पर शराब ठेके सील किए गए हैं उनमें नाईवाली चौक, रेलवे चौक व ढालियावास गांव के समीप संचालित ठेका शामिल है। विभाग की इस कार्रवाई से शराब ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

-
इन तीनों शराब ठेका संचालकों द्वारा विभाग द्वारा तय दर से भी कम कीमत पर शराब की बिक्री की जा रही है। यह नियमानुसार गलत है। इसकी शिकायत मिलने के बाद तीनों शराब ठेकों को सील कर दिया गया है तथा तीनों शराब ठेके तीन दिन तक सील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मबीर दहिया, डीइटीसी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed