{"_id":"5b0b00b84f1c1ba36e8b4ea4","slug":"201527447736-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से उड़ाया यात्री का पर्स, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन से उड़ाया यात्री का पर्स, मामला दर्ज
Updated Mon, 28 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट लेने के लिए खड़े यात्री का उड़ाया पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के स्टेशन पर चोरी की वारदातों में कमी नहीं आ रही है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी चोरी की घटनाएं ट्रेनों से स्टेशन पर हो रही है। शनिवार रात को दिल्ली जाने वाले एक यात्री की जेब से चोरों ने पर्स उड़ा लिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली काली बाड़ी मार्ग निवासी बीपी यादव ने बताया कि वे शनिवार को दिन में किसी काम से रेवाड़ी आए थे। रात्रि के समय लौटते समय जब वे टिकट खड़की पर टिकट लेने के लिए कतार में खड़े थे उसी दौरान किसी ने उसका पर्स उड़ा लिया। पर्स में एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, मेट्रो कार्ड, क्रेडिट कार्ड के साथ 500 रुपये थे। जब वे टिकट लेने के बाद प्लेटफार्म पर आए तो उनको पर्स गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।