फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर लूटी पांच युवकों ने कार सवार से लूटी नकदी

फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर लूटी पांच युवकों ने कार सवार से लूटी नकदी

Sun, 13 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर लूटी पांच युवकों ने कार सवार से लूटी नकदी
फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर लूटी पांच युवकों ने कार सवार से लूटी नकदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली रोड पर पुलिस चौकी से कुछ दूर स्कार्पियो सवार पांच युवक फाइनेंस कंपनी के फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर कार सवार एक व्यक्ति से मारपीट करके साढ़े 13 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वहीं, घटना के बाद मॉडल टाउन एवं सदर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई, जिसके कारण न तो मामला दर्ज हो पाया न ही नाकाबंदी हुई। फिलहाल पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। सीमा विवाद के कारण पुलिस मौके पर जाने की बजाय पीड़ित को इधर-उधर दौड़ाती रही।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे जिला मेवात के गांव हसनुपर निवासी रणजीत व उसका एक साथी स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर शहर से धारूहेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली रोड पर पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो में सवार पांच युवकों ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रुकवा लिया। स्कार्पियो में सवार युवकों ने उतरकर स्विफ्ट चालक से गाड़ी की किश्त देने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी की किश्त जमा नहीं हो रही है, इसलिए यह किश्त तुरंत दें। इसके बाद रणजीत से उन्होंने साढ़े 13 हजार रुपये ले। रणजीत ने उनसे सीद मांगी तो उन्होंने देने में आनाकानी की, जिससे उन्हें शक हो गया। उन्होंने तुरंत फाइनेंस कंपनी में फोन करके पता किया तो उन्होंने बताया कि इस तरह के उनके कोई कर्मचारी नहीं है, वे फर्जी रिकवरी एजेंट है। जब तक स्विफ्ट में सवार युवक कुछ कर पाते पांचों स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना तुरंत दिल्ली रोड पर ही स्थित पुलिस चौकी में दी, लेकिन उन्होंने यह मामला सदर थाना का बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद मामले की जानकारी मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी लेकिन मॉडल टाउन थाना पुलिस से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


पीड़ित को घुमाती रही पुलिस
पीड़ित रणजीत ने बताया कि पुलिस उसकी शिकायत पर नाकाबंदी करना तो दूर, उसे कभी मॉडल टाउन तो कभी सदर थाना के चक्कर लगवा रही है। दिल्ली रोड पुलिस चौकी द्वारा बताया जाने के बाद रणजीत शिकायत दर्ज कराने के लिए अपने साथी के साथ सदर थाना पहुुंचा तो उन्होंने मामला मॉडल टाऊन का बताकर उन्हें वहां भेज दिया। इसके बाद मॉडल टाऊन पहुंचा तो वहां से उन्हें सदर थाना का मामला बताकर टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के बाद हमने एक पुलिसकर्मी को मौके पर भेज दिया था जिसके बाद वहां जाकर पता चला कि मामला मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है। हमने मौके पर जाकर जांच कर ली है। मामला भी मॉडल टाउन थाना पुलिस दर्ज करेगी।
-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed