फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   धामलावास गांव के समीप बस सवार यात्रियों से मारपीट का मामला

धामलावास गांव के समीप बस सवार यात्रियों से मारपीट का मामला

Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
धामलावास गांव के समीप बस सवार यात्रियों से मारपीट का मामला
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। धामलावास गांव स्थित एक होटल के समीप निजी बस को रुकवाकर उसमें सवार यात्रियों से मारपीट के विरोध में मंगलवार को मामड़िया अहीर गांव में पंचायत हुई। इसमें मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर व मामड़िया ठेठर के अलावा कई गांवों के लोग मौजूद थे। पंचायत में सवारियों से की गई मारपीट एवं व लूटपाट की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दी। इसके लिए पंचायत में एक समिति का भी गठन किया गया।

संजय सिंह मामड़िया अहीर, हरद्वारी लाल, रतिराम विजयपाल, महाबीर सिंह, रामचन्द्र पूर्व सरपंच मामड़िया आसमपुर, देशराज आदि ने बताया कि खालेटा से रेवाड़ी को जाने वाली प्राइवेट बस चालक ने ही जानबूझ कर धामलवास के होटल पर बस को रोक दिया। जैसे बस वहां पहुंची तो 30-40 की संख्या में बदमाश उसमें चढ़े, जिनके हाथों में कुल्हाड़ी, बांक, दरांति, रॉड व डंडे थे। सभी बदमाशों ने सवारियों से मारपीट शुरू कर दी और उनके साथ लूटपाट की। इस मारपीट में कई बच्चों को चोट आई हैं। इन्होंने आरोपियों पर हत्या का प्रयास एवं लूटपाट करने का मामला दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्राइवेट बस का परमिट समाप्त हो चुका है। लेकिन प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। पंचायत में पहुंचे एसएचओ खोल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, जो भी युवक इस वारदात में शामिल है, उसको नहीं छोड़ा जाएगा। ग्रामीण इस बस का परमिट व एक ही नंबर से दो बसें चलाने के संबंध में आरटीओ से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed