{"_id":"5a25a1ff4f1c1b6e468b8562","slug":"201512415743-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- टींट बस स्टॉप के समीप की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- टींट बस स्टॉप के समीप की घटना
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंतुलित होकर पलटा तेज रफ्तार कैंटर, सात लोग नीचे दबे, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। कुंड-नारनौल रोड पर टींट बस स्टॉप के समीप सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में कैंटर सवार सात वेटर घायल हो गए। एक वेटर को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली अलीपुर निवासी मनोज का शादियों में कैटरिंग का काम है। वह सोमवार को बल्लभगढ़ से कैंटर में कैटरिंग का सामान भरकर नारनौल में होने वाले एक शादी समारोह के लिए जा रहे थे। कैंटर में 17 वेटर और सामान था। नारनौल रोड पर गांव टींट के समीप पहुंचने पर चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और कैंटर पलट गया। हादसे में सामान बिखर गया तथा उसमें सवार सात वेटर उसके नीचे दब गए। गनीमत रही कि कैंटर मिट्टी के ढेर पर पलटा जिस कारण अन्य वेटर सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने के बाद कुंड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल वेटरों को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया। हादसे में गाजियाबाद के लोनी निवासी जतन मंडल, बलराम, अनिल, ग्रेटर नोएडा निवासी जितेंद्र, बुलंदशहर निवासी संजय, नेपाल निवासी गोबिंद व अन्य शामिल हैं। घायल वेटरों ने बताया कि उन्हें दिल्ली के लेबर चौक से वेटर के कार्य के लिए लाया गया था। एक वेटर की हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। कुंड चौकी इंचार्ज एएसआई रणसिंह ने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है, अन्य की हालत खतरे से बाहर है। कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया गया है।