{"_id":"59c54c4f4f1c1b8a688b608a","slug":"201506102351-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति ने खाया
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गुड़ियानी गांव में एक दंपति ने संदिग्ध परिस्थितयों में जहर खा लिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार चरखी दादरी निवासी आनंद सिंह पत्नी ललिता के साथ कई साल से गुड़ियानी गांव में रह रहा था। वीरवार शाम पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया। ललिता की मां शाम को गुड़ियानी आ रही थी। लेकिन मां के पहुंचने से पहले ललिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं मां ओमली ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो ललिता ने जहर खाया हुआ था। वहीं आनंद ने उसके सामने जहर निगल लिया। आसपास के लोगों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने ललिता को मृत घोषित कर दिया। उधर, आनंद का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना कोसली पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर सामान्य कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।