फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बिजली तार की

बिजली तार की

Mon, 28 Aug 2017 08:32 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली तार की
करंट लगने से युवक की मौत, लोग बोले- बिजली निगम की लापरवाही से गई जान
विज्ञापन

फोटो 26 से 29
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के उत्तम नगर में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। करंट लगते ही युवक राजीव झुलसी हालत में छत से नीचे गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया कि युवक की मौत बिजली निगम की लापरवाही की वजह से हुई है। कई बार निगम अधिकारियों को जर्जर तार बदलने की शिकायत दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई काम नहीं हुआ। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि तार टूटने के चलते ही राजीव को करंट लगा और उसकी मौैत हो गई। लोगों ने मौके पर बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग की। मौके पर वार्ड के पार्षद ने बिजली अधिकारियों को फोन कर इसकी सूचना दी। लेकिन सिटी के अधिकारी पहुुंच गए जबकि उक्त एरिया सब अर्बन में आता है।
जानकारी अनुसार गुरावड़ा निवासी राजीव सिंह सोमवार को उत्तम नगर निवासी जीजा ओमप्रकाश के घर आया था। कुछ देर बाद युवक छत पर चला गया। थोड़ी देर बाद छत से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। घर वालों ने बाहर निकलकर देखा तो राजीव झुलसी हुई हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


एंबुलेंस ऑपरेटर ने आने से किया मना
घटना के बाद लोगों ने नागरिक अस्पताल स्थित एंबुलेंस कंट्रोल रूम में फोन किया। लेकिन यहां मौजूद ऑपरेटर ने युवक की मौत के बाद एंबुलेंस नहीं भेजने का हवाला देकर मना कर दिया। एंबुलेंस ऑपरेटर की ऐसे हालात में एंबुलेंस भेजने से मना करना संवेदनहीनता की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने के बाद एंबुलेंस नहीं भेजना गलत है। जो भी ड्यूटी पर होगा, जांच करने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. लालसिंह, नोडल अधिकारी, एंबुलेंस सेवा एवं डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
----
युवक घर के सामने से जा रही 11 हजार वोल्ट की तार पर लगे पाइप को इधर-उधर कर रहा था। ग्रिल के संपर्क में आने से युवक को करंट लग गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। निगम की इसमें कोई लापरवाही नहीं है।
-सत्यवीर यादव, कार्यकारी अभियंता, निगम, रेवाड़ी डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed