फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रेमी युगल

प्रेमी युगल

Tue, 26 Feb 2019 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव गाजी गोपालपुर में रविवार देर शाम को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों कई महीनों से लिव-इन-रिलेशनशिप में झज्जर में रह रहे थे। चार दिन पहले ही गांव में आकर रहने लगे थे। पुलिस ने शवों का कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव गोपालपुर गाजी निवासी 31 वर्षीय महेंद्र सिंह उर्फ नितिन अपनी प्रेमिका 28 वर्षीय संजू व उसकी आठ वर्षीय बेटी बबीता के साथ झज्जर में रह रहा था। चार दिन पूर्व वह अपनी प्रेमिका के साथ गांव में अपने मकान में रहने के लिए आया था। रविवार को महेंद्र व संजू घर पर थे तथा बच्ची पड़ोस में ही महेंद्र के चाचा के घर बच्चों के साथ खेलने के लिए गई हुई थी। रविवार की शाम तक महेंद्र का कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने इसकी जानकारी सरपंच बिरेंद्र सिंह को दी। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो सरपंच ने जाटूसाना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद जाटूसाना थाना एसएचओ रविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे तो महेंद्र का शव चुन्नी के फंदे पर लटका हुआ था तथा संजू का शव बेड पर पड़ा हुआ था। शव को रजाई से ढका हुआ था।
विज्ञापन

परिवार से अलग रहता था महेंद्र
महेंद्र सिंह के पिता चंद्रभान हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है तथा कई वर्षों से झज्जर में ही रहते है। महेंद्र सुनारिया जेल में ठेकेदारी में पर बावर्ची का काम करता था तथा कई महीनों से परिवार से अलग अपनी प्रेमिका संजू के साथ रह रहा था। मृतक महिला त्रिपुरा की रहने वाली थी। मृतक की बच्ची ने पुलिस को बताया कि वे अगरतला के रहने वाले है तथा उसकी नानी झज्जर में रहती है। पुलिस की ओर से महिला के परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का मामला दर्ज
परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व ही गांव में आए महेंद्र व संजू के बीच विवाद होता रहता था। अंदेशा है कि रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया होगा तथा महेंद्र ने गुस्से में संजू की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महेंद्र सिंह के खिलाफ संजू की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महेंद्र ने पहले महिला की गला दबा कर हत्या कर दी तथा खुद भी आत्महत्या कर ली। बच्ची अपनी मां के पते व परिवार के बारे में नहीं बता पा रही है। महिला के परिजनों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-रविंद्र कुमार, एसएचओ, जाटूसाना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed