फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दादा ने पोती को छाछ में पिलाया भभूत, हालत बिगड़ी तो पिता ने जहर देने का लगाया आरोप

दादा ने पोती को छाछ में पिलाया भभूत, हालत बिगड़ी तो पिता ने जहर देने का लगाया आरोप

Wed, 22 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
दादा ने पोती को छाछ में पिलाया भभूत, हालत बिगड़ी तो पिता ने जहर देने का लगाया आरोप
रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के गांव नैहचाना निवासी एक युवक ने अपने ही पिता पर अपनी आठ साल की बेटी को छाछ में भभूत मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। यह पेय पीने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसको उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी चिकित्सकीय रिपोर्ट नहीं आने पर किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नैहचाना निवासी एक व्यक्ति मंगलवार दोपहर को अपनी आठ वर्षीय बेटी को बावल थाने लेकर पहुंचा। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। युवक ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसकी दूसरे नंबर की बेटी को छाछ में कोई भभूतनुमा जहरीला पदार्थ दे दिया है। युवक ने बताया कि सोमवार को जब उसकी बेटी स्कूल से आई तब उसके पिता ने छाछ में भभूत मिलाकर दी थी। उस समय उल्टी करने के बाद वह ठीक हो गई लेकिन मंगलवार को उसकी फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस ने उसे बच्ची का उपचार कराने की सलाह दी और एंबुलेंस के माध्यम से बच्ची को शहर के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। ट्रामा सेंटर में बच्ची को दाखिल करने के बाद बावल पुलिस बच्ची का बयान लेने पहुंची लेकिन अभी बच्ची घबराई हुई है। हालांकि बच्ची के पिता ने अपने ही पिता पर भभूत के साथ कोई जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है क्योंकि पिता आरोप लगा रहा है कि सोमवार को भभूत दी गई थी। फिलहाल बच्ची की हालत स्थित और खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी चिकित्सकीय राय नहीं आई और राय आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की हालत किस वजह से बिगड़ी है।
विज्ञापन

------------------------
पिता-पुत्र में चल रहा है विवाद
पुलिस ने बताया कि नैहचाना निवासी पिता-पुत्र में काफी समय विवाद चल रहा है। युवक की तीन बेटियां हैं। उसकी सबसे बड़ी बेटी अपने दादा-दादी के पास रहती है। दूसरे नंबर की आठ वर्षीय बच्ची जिसको भभूत देने का आरोप है वह अपने माता-पिता के पास रहती है। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ कुछ माह पहले उसके पिता ने मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। इस वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में सभी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। मामले में कोई चिकित्सकीय राय नहीं आई है। युवक ने अपने पिता पर छाछ में भभूत देने का आरोप लगाया है। सोमवार को यह भभूत दी गई थी। मंगलवार को तबीयत खराब होने पर बच्चों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस संबंध में किसी पर भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। - नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी।


बच्ची की स्थिति ठीक है, इलाज के दौरान बच्ची के शरीर में कोई भी जहरीला पदार्थ नहीं मिला। बच्ची की हालत सामान्य है। हालांकि मां कह रही है कि ससुर ने उसकी बेटी को कुछ खिलाया है। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी है। - डॉ. सुदर्शन पवार, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed