फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   वाहन चोरी कर किराए के मकान में बनाए वर्कशाप में पार्ट्स अलग कर बेचता था आरोपी

वाहन चोरी कर किराए के मकान में बनाए वर्कशाप में पार्ट्स अलग कर बेचता था आरोपी

Wed, 11 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरी कर किराए के मकान में बनाए वर्कशाप में पार्ट्स अलग कर बेचता था आरोपी
वाहन चोरी कर किराए के मकान में बनाए वर्कशाप में पार्ट्स अलग कर बेचता था आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रामपुरा थाना पुलिस ने सोमवार रात को चोरी के मामले में एक शातिर को किया है। उसकी पहचान झज्जर निवासी पवन के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से दो कैंटर और एक हाईवा का चेसिस बरामद किया है।

जांचकर्ता प्रधान सिपाही रामपाल ने बताया कि 4 अप्रैल को आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी राजेश की घर के पास से कैंटर चोरी हो गया। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी ने महेंद्रगढ़ रोड पर राधा स्वामी कालोनी में एक प्लॉट किराये पर लेकर वर्कशॉप बनाया हुआ है। उसी वर्कशॉप में चोरी की गाड़ियों की बाडी काटता है। पुलिस टीम ने दबिश दी और उक्त आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह डीजल की गाड़ियों का मिस्त्री है। वह कबाड़ी का काम भी करता है। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी चोरी के वाहन खरीद कर उनके अलग-अलग पार्ट्स बेच देता है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने वाहन चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर चोरी के दो कैंटर व एक हाइवा की चेसिस बरामद की है। आरोपी से बरामद दूसरी कैंटर और चेसिस उसका साथी चोरी कर काटने के लिए दूसरी जगह खड़ी कर गया था। पुलिस उसके साथी की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed