{"_id":"5aa03cf24f1c1bbd218b6cdb","slug":"191520450802-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवतियों सहित एक महिला लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवतियों सहित एक महिला लापता
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवतियों सहित एक महिला लापता
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियां और एक महिला लापता हो गई हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बावल निवासी ने कहा है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 6 मार्च की सुबह बिना किसी को बताए घर से चली गई। वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। कहीं भी पता नहीं लग पाया। इसके बाद बावल थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। इसी क्रम में धारूहेड़ा निवासी ने कहा है कि उसकी बेटी एक निजी अस्पताल में काम करती है। पांच मार्च की शाम को वह अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी, परंतु नहीं लौटी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। सोनीपत निवासी ने कहा है कि वह वर्तमान में परिवार के साथ शहर के एक मोहल्ला में रह रहा है। उसकी 20 वर्षीय बेटी पांच मार्च की रात को अचानक लापता हो गई। उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई, परंतु कहीं भी पता नहीं लगने पर माडल टाउन थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।
दूसरी तरफ झज्जर निवासी ने कहा है कि उसकी 38 वर्षीय पत्नी किसी काम से कोसली आई थी। परंतु वापस नहीं लौटी। उन्होंने अज्ञात पर उसकी पत्नी को छिपाकर रखने का आरोप लगाकर कोसली थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।