फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ममेरी बहन का रिस्ता

ममेरी बहन का रिस्ता

Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ममेरी बहन का रिस्ता
दो भाइयों पर गोली चलाने का आरोपी पिस्तौल सहित काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीआईए ने सोमवार की रात नंदरामपुर बास रोड पर सूचना के आधार पर दिल्ली से तड़ीपार एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ही नंदरामपुर बास में दो भाइयों पर गोली चलाई थी। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सूचना के आधार एएसआई रणबीर के नेतृत्व गठित टीम ने दबिश दी। बदमाश की पहचान दिल्ली के धूल सिरस निवासी गोलू उर्फ विक्की के रूप में की गई। जिसे दो साल पूर्व तड़ीपार किया गया था। दिल्ली मे उस पर आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज है। मार्च 2017 मे उस पर दिल्ली मे ही हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वह करीब एक साल से फरार चल रहा था।

----
रविवार को मामा के पड़ोसी पर चलाई थी गोली
दिल्ली से तड़ीपार होने के बाद बदमाश धारूहेड़ा के समीप नंदरामपुर बास में अपने मामा फतेह सिंह के पास रह रहा था। आरोपी के मामा फतेह सिंह की गांव के ही कुलदीप व उकसे भाई गिरीराज से पुरानी रंजिश चली आ रही है। कुलदीप उसके मामा की लड़की के रिस्ते में बिचोलिया था,जिसका रिस्ता अूट गया था। जिसके कारण वह कुलदीप से रंजिश रखता था। रविवार को उसने कुलदीप व उसके भाई गिरीराज पर गोली चला दी थी। गलिमत रही की गोली दोनो भाईयों को लगने की बजाये दीवार मे लगी थी। गोली चला कर हत्या का प्रयास करने के इस मामले मे पुलिस ने आरोपी के मामा नंदरामपुर बास निवासी फतेह सिहं को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed