फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दो कारों की भिड़ंत में बाप-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल

दो कारों की भिड़ंत में बाप-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल

Sun, 22 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में बाप-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल
दो कारों की भिड़ंत में बाप-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/ कोसली
कोसली से सात किमी. दूर गांव सुरहेली के हाई स्कूल के पास देर रात करीब 11 बजे दो कारों की आमने-सामने से हुई टक्कर में ऑल्टो सवार बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार रात करीब ग्यारह बजे गंाव लूला अहीर निवासी बलराम अपने दोस्त ईश्वर, उनकी पत्नी ललिता को कोसली से दवाई दिलाकर लूला अहीर की तरफ जा रहा था। इस दौरान ईश्वर का 17 वर्षीय बेटा मनीष भी उनके साथ था। इसी दौरान दड़ौली से कोसली की तरफ जा रही फॉक्सवेगन कार की उनकी ऑल्टो कार से आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ईश्वर एवं उसके बेटे मनीष ने रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ईश्वर की पत्नी ललिता भी गंभीर रूप से घायल हो गई। ललिता का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोट आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दूसरी गाड़ी में सवार एक व्यक्ति का उपचार दिल्ली में चल रहा है। नाहड़ चौकी पुलिस ने ललिता की शिकायत पर दूसरी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

---
दो घरों में छा गया अंधेरा
37 वर्षीय ईश्वर भारतीय सेना में पठानकोट में तैनात था और पंद्रह दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव लूला अहीर आया था। ईश्वर का इकलौता बेटा 17 वर्षीय मनीष कक्षा 11 में पढ़ता था। वहीं दूसरी ओर हरियाणा परिवहन निगम में परिचालक के पद पर तैनात 35 वर्षीय बलराम अपने घर में अकेला कमाने वाला था। छोटा भाई अपंग होने के चलते सारी जिम्मेदारी बलराम के ऊपर थी। बलराम कोसली में ही तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बचपन से दोस्त थे बलराम और ईश्वर
बलराम एवं ईश्वर बचपन से ही दोस्त थे। स्कूली शिक्षा भी दोनों साथ पूरी की थी। इसके बाद ईश्वर ने भारतीय सेना तो बलराम ने हरियाणा परिवहन विभाग में ज्वाइन कर लिया था। दोनों की दोस्ती गांव में लोगों की जुबान पर थी। शुक्रवार को गोवर्धन की रात को ईश्वर की पत्नी ललिता की तबीयत बिगड़ने पर बलराम गाड़ी लेकर उनके घर पहुंचा था। मनीष को घर पर अकेला छोड़ने की बजाय उसे भी गाड़ी में अपने साथ ले गए। बलराम ने ईश्वर की पत्नी को कोसली में दवाई दिलाई। इसके बाद चारों कोसली से सुरहेली होते हुए दड़ौली की तरफ से लूला अहीर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही वॉक्सवैगन ने दूसरी साइड में उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑल्टो के परखचे उड़ गए।
---
एक साथ बाप-बेटे एवं दोस्त की चिता पर रो पड़ा पूरा गांव
गांव के सरपंच एवं अन्य लोगों ने बताया कि गांव में पहले कभी ऐसा हादसा नहीं हुआ था। जिसमें बाप-बेटे की चिता के साथ तीन चिताएं एक साथ जली हो। पूरे गांव में लोगों के चूल्हे नहीं जले। अंतिम संस्कार के समय पूरे गांव के साथ आसपास के गांव के लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे। हर कोई एक-दूसरे को ढांढस बंधाता नजर आ रहा है।
---
दूसरी गाड़ी के एयरबैग खुलने से बची जान
वॉक्सवैगन कार में 4 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार कार के एयरबैग खुलने से दूसरी कार में सवार लोगों की जान बच गई। जिस तरह से दोनों कारों की भिड़ंत हुई है। उसे देखकर किसी के बचने उम्मीद कम ही दिखती है। वॉक्सवैगन में सवार एक व्यक्ति के गुरुग्राम से रेफर होने के बाद दिल्ली स्थित ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट में भर्ती होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार वॉक्सवैगन में सवार एक व्यक्ति को दिल्ली रेफर किया गया है, जोकिकोसली के गांव भाकली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
---
रेवाड़ी में बहन से तिलक कराकर गया था ईश्वर
जानकारी के अनुसार ईश्वर अपने बेटे मनीष एवं पत्नी ललिता के साथ शुक्रवार को शहर के यादव नगर में अपनी बहन के घर तिलक करवाने आया था। शाम को बहन से तिलक करवाने के बाद ईश्वर लूला अहीर स्थित अपने घर चला गया। लेकिन यहां पर पत्नी ललिता की तबीयत खराब होने के चलते उसे अपने दोस्त बलराम को बुलाया था और कोसली आए थे।

---
शुक्रवार को करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें बलराम, ईश्वर एवं उसके बेटे मनीष की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वॉक्स वैगन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वॉक्स वैगन कार में सवार एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
एसएसआई किशोर, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed