फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिला से मारपीट करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

महिला से मारपीट करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
महिला से मारपीट करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ मारपीट करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला गौतम नगर निवासी अभिनव उर्फ सन्नाटा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि 16 जनवरी को आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोपियों के पास अवैध हथियार होने का भी आरोप लगाया था। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को 21 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है। शनिवार की शाम को पुलिस ने आरोपी अभिनव उर्फ सन्नाटा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed