{"_id":"5b620a994f1c1ba61f8b66c8","slug":"181533151897-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कुचला बाइक सवार दो युवकों को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने कुचला बाइक सवार दो युवकों को कुचला
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने कुचला बाइक सवार दो युवकों को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-पटौदी रोड पर गांव मौजाबाद के समीप बुधवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बहादुरगढ़ के नया गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार और गुरुग्राम के गांव जमालपुर निवासी 27 वर्षीय हरकेश बुधवार को बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से रेवाड़ी आए थे। अपना कार्य करने के बाद दोनों युवक पटौदी की तरफ जा रहे थे। मौजाबाद गांव के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक ट्रक के पहियों में फंस गई। इस कारण ट्रक बाइक को दूर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवकों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।