{"_id":"5b4357b14f1c1bbe248b578d","slug":"181531140017-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग में जा रही वृद्धा को गला रेतकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्संग में जा रही वृद्धा को गला रेतकर मार डाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्संग में जा रही वृद्धा को गला रेतकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सत्संग में शामिल होने जा रही एक बुजुर्ग महिला की रविवार सुबह गला रेतकर हत्या कर दी गई है। गांव मीरपुर निवासी महिला की तुर्कियावास गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते पर सुबह खेतों में जा रहे लोगों को शव पड़ा मिला। पहचान होने पर लोगों ने मामले की जानकारी परिवार को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एसपी के निर्देश पर हत्यारे का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
मीरपुर निवासी स्व. फकीरचंद की पत्नी 70 वर्षीय अशर्फी अपने तीन बेटों के साथ रहती थी। अशर्फी प्रत्येक वीरवार और रविवार को तुर्कियावास में होने वाले राधा स्वामी के सत्संग में भाग लेने जातीं थीं। रविवार को भी सुबह करीब सवा छह बजे तुर्कियावास स्थित आश्रम में जाने के लिए अकेले ही रवाना हुई। गांव से आश्रम की दूरी करीब आधा किमी है। साढ़े छह बजे रवाना होने के बाद रास्ते में अकेली देखकर किसी ने पहले सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया। उसके बाद महिला का गला रेत दिया गया। करीब 20 मिनट बाद गांव के कुछ लोग सुबह खेतों की तरफ गए तो उन्होंने खून से लथपथ पड़ा शव देखा। लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। हत्या की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मृतक के सबसे बड़े पुत्र कुलदीप ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। हत्या की सूचना मिलने के बाद मीरपुर पुलिस चौकी और सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर उसकी जांच की तो पता चला कि उसके सिर पर भी किसी हथियार से वार किया गया है। गला भी रेता हुआ है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे कुलदीप के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।
परिजनों का रंजिश से इनकार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतका के बेटे कुलदीप, प्रवीण और प्रदीप कुमार से पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनका किसी से भी कोई रंजिश नहीं है। न किसी भी प्रकार कोई झगड़ा है। ऐसे में पुलिस के लिए भी यह हैरानी की बात है कि आखिरकार हत्या किस वजह से की गई है। पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। मृतका के तीनों बेटे मजदूरी का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
कोट
हत्या की इस वारदात को सुलझाने के लिए टीम गठित कर दी ह्रै। पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने किसी से रंजिश अथवा झगड़े की बात से इनकार किया है। हत्या की कोई और वजह है। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक