फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बरामद किया महिला को

बरामद किया महिला को

Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
बरामद किया महिला को
लापता महिला बच्चों समेत सहेली के घर मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रोहडाई थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई एक विवाहिता को पुलिस ने बच्चों सहित बरामद कर लिया है। महिला को गुरुग्राम जिला के गांव धामडोज से बरामद किया है। जानकारी अनुसार हिमाचल की रहने वाली एक महिला ने करीब नौ साल पूर्व रोहडाई थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति से प्रेम विवाह रचाया था। महिला का अपने पति से मनमुटाव हो गया तो 31 दिसंबर को वह घर छोड़कर चली गई थी। महिला अपने दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी को भी साथ लेकर गई थी। परिवार के लोग पहले तो महिला को अपने स्तर पर ही तलाश करते रहे लेकिन कहीं पर भी उसका पता नही चल पाया। बुधवार देर शाम परिवार के लोग रोहडाई थाने में गुमशुदगी की शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई तथा तमाम जानकारियां जुटानी शुरू कर दी। डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा ने बताया कि पुलिस ने महिला को शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही घामडोज गांव में उसकी सहेली के धर से बरामद कर लिया। उन्होंनेे बताया कि पति से मनमुटाव के बाद महिला अपनी सहेली के घर पर चली गई थी। महिला और उसके बच्चों को बरामद कर लिया है। अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed