फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   युवक ने जहर निगलकर गाड़ी में दी जान

युवक ने जहर निगलकर गाड़ी में दी जान

Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
युवक ने जहर निगलकर गाड़ी में दी जान
युवक ने जहर निगलकर गाड़ी में दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में सोहना रोड स्थित अंबेडकर चौक के समीप खड़ी कार में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है। पुलिस को मृतक अलवर के गांव खेड़ला ईस्माइलपुर निवासी विजय कुमार के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। अभी पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी, ससुर व साले सहित पांच लोगों पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को सेक्टर-6 चौकी पुलिस को सूचना मिली कि सोहना रोड पर एक कार खड़ी है। उसकी आगे की सीट पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है और उसके मुंह से झाग भी निकल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मृत पाया। कार की तलाशी लेने पर उसमें मिले कागजातों के आधार मृतक की पहचान अलवर के गांव खेड़ला ईस्माइलपुर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने खैरथल थाना पुलिस के जरिए मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

---
प्रताड़ित करने का आरोप
सूचना मिलने पर मृतक का भाई मनोज कुमार व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मनोज ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका भाई विजय ड्राइवर था और उसकी शादी अलवर के गांव जगता बसई निवासी पिंकी के साथ हुई थी। उसके भाई के दो लड़की व एक लड़का है। विजय की पत्नी पिंकी विरोध के बावजूद धारूहेड़ा में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी, जबकि विजय गांव में रहना चाहता था। उसने आरोप लगाया कि पिंकी और उसके परिजनों विजय को प्रताड़ित किया। प्रताड़ना से परेशान होकर विजय ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मनोज की शिकायत पर पिंकी, जय सिंह, शिक्षा देवी, जगत सिंह व महेंद्रगढ़ के गांव सैदपुर निवासी मुकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed