फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   वारदात में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

वारदात में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
वारदात में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार
युवक पर गोली चलाने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल क्षेत्र के गांव अलावलपुर में एक सप्ताह पूर्व रात के समय घर के बाहर घूम रहे युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पहचान गुजर माजरी निवासी हरिनिवास उर्फ कालू, जस्सु व अशोक तथा गांव अलावलपुर निवासी नवल के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव अलावलपुर निवासी मंजीत ने कहा था कि वह एक कंपनी में कार्यरत है। 12 सितंबर की रात को खाना खाने के बाद वह मंदिर की ओर घूमने के लिए निकल गया था। उसी समय बोलेरो गाड़ी व कार में सवार होकर आए सात-आठ लोगों ने उस पर दो फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने धमकी दी थी कि यदि दोबारा शराब बेचने से रोका तो जान से मार देंगे। मंजीत ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे डंडों से जमकर पीटा। शोर सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर गाड़ियों में सवार होकर कोटकासिम की ओर फरार हो गए थे। हमलारों की पिस्तौल की मैग्जीन मौके पर गिर गई थी, जिसमें चार कारतूस भी थे। पुलिस ने वारदात स्थल से मिले कारतूस जब्त कर लिए थे। मंजीत ने हमले के पीछे गांव मंगलेश्वर माजरी निवासी कुछ युवकों पर हमला करने का संदेह जताया था। पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी देने तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार की रात हरिनिवास, जस्सु, अशोक व नवल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed