{"_id":"5bae85a4867a5570ea21820e","slug":"171538164132-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी मं लूट की वारदात में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी मं लूट की वारदात में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। सीआईए ने शहर के सेक्टर चार भारत फाइनेंस कंपनी से दो अलग-अलग वारदातों में 27 लाख रुपये लूटने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीआईए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जींद शहर की नेहरू कॉलोनी पटियाला चौक निवासी कृष्ण उर्फ बाबा और जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव राजपुराभान निवासी बिट्टू उर्फ पोला के रूप में हुई है। वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि 2 अगस्त की रात को पांच लोग हथियारों सहित सेक्टर-4 में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में पहुंचे और वहां कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 11 लाख 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को वहां मौजूद कंपनी के कर्मचारियों ने बताया था कि लूट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपियों एक आरोपी कंपनी का ही पूर्व कारिंदा था जो पहले पंजाब में स्थित इसी फाइनेंस कंपनी मे कार्य करता था। इससे पहले भी उक्त आरोपियों ने 10 मई को इसी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से हथियारों के बल पर 16 लाख 50 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए थे। इसके अलावा आरोपियों ने जींद, नारनौल व करनाल में स्थित इसी फाइनेंस कंपनी के कार्यालयों में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ कर लूटी हुई लाखों रुपये की नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।