{"_id":"5a3d5ad34f1c1bc45b8bda55","slug":"171513970387-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने छात्र को कुचला, नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर स्पीड ब्रेकर बनवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने छात्र को कुचला, नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर स्पीड ब्रेकर बनवाया
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर ने छात्र को कुचला, नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर स्पीड ब्रेकर बनवाया
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
रेवाड़ी-पाल्हावास स्थित अहमदपुर गांव में सड़क पर बस का इंतजार कर रहे एक छात्र को ओवरलोड डंपर ने कुचल दिया, उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे लगे जाम के बाद बने स्पीड ब्रेकर के बाद ही जाम खुला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कतोपरी गांव निवासी अजीत का इकलौता बेटा देव (9) सुर्खपुर स्थित स्कूल जाने के लिए सड़क पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। अचानक तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने एक अन्य वाहन को साइड देेेने के प्रयास में उसको कुचल दिया। हादसे में देव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ओवरलोड वाहन चलवा रही है। पुलिस को पता है कि डंपर चालक टोल टैक्स बचाने के प्रयास में गांव गुड़ियानी से अहमदपुर होकर हाईवे नंबर-71 पर पाल्हावास के समीप जाकर चढ़ते हैं। इस रास्ते से गंगायचा का टोल बचा लेते हैं। नाराज लोगों ने जाम लगा दिया।
-------------
पांच घंटे तक लगाया जाम
आक्रोशित ग्रामीणों ने इसी जगह स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर कोसली थाने के अतिरिक्त रोहड़ाई, जाटूसाना व रेवाड़ी से भी पुलिस पहुंच गई। कोसली डीएसपी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी नही सुनीं। उन्होंने कहा कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। जब तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर आकर स्पीड ब्रेकर नहीं बनवा देगा हम जाम नहीं खोलेंगे। कोसली तहसीलदार विजय के समझाने पर ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनने पर जाम खोलने की हामी भरी। इसके बाद तुरंत ही स्पीड ब्रेकर बनवाना पड़ा। फिर जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
---------------
उत्तेजित ग्रामीणों को शांत करने एवं जाम खुलवाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाया। हालांकि रोड के बीचोंबीच इस तरह स्पीड ब्रेकर नहीं बनवा सकते। - विजय सिंह, तहसीलदार, कोसली
बच्चे की मौत मामले में डंपर को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। - जयभगवान, थाना प्रभारी, कोसली