फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गांव साबन में जमीन के विवाद में चली गोली, पांच घायल

गांव साबन में जमीन के विवाद में चली गोली, पांच घायल

Thu, 26 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गांव साबन में जमीन के विवाद में चली गोली, पांच घायल
गांव साबन में जमीन के विवाद में चली गोली, पांच घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव साबन में बुधवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान चली गोली और झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक बावल पुलिस मामले की जांच में जुटी हई थी। बड़ी बात यह है कि घटना से थोड़ी देर पहले तक मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारी पुलिस बल तैनात था।
बुधवार को गांव साबन में प्रशासन पुलिस बल के साथ एक पक्ष को कब्जा दिलाने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि कानूनी पेंच के चलते कब्जा दिलाने की प्रक्रिया प्रशासन ने रोक दी। इसके बाद पुलिस बल मौके से चला गया। जाने के कुछ मिनटों के बाद ही दोनों पक्षों के बीच में झगड़ा हो गया, जिसमें पक्ष ने गोली चला दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा और बढ़ गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इसके एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोग शामिल हैं। वहीं वहां पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई है।
विज्ञापन

---
एक हरियाणा तो दूसरा दिल्ली पुलिस में तैनात है जवान
जानकारी के अनुसार जिन दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। उनमें से एक पक्ष के दो व्यक्ति हरियाणा और दिल्ली पुलिस में तो दूसरे पक्ष में एक व्यक्ति दिल्ली पुलिस में तैनात है। ग्रामीणों के अनुसार बावल तहसीलदार पुलिस बल के साथ गांव के बदलूराम को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे। यहां पर बदलूराम के बेट हरियाणा पुलिस जवान सतीश एवं दूसरा बेटा जगदीप भी मौजूद था। वहीं दूसरे पक्ष से धर्मवीर अपने तीनों बेटों के साथ मौजूद थे। धर्मवीर का एक बेटा इंद्रजीत दिल्ली पुलिस, दलजीत हरियाणा पुलिस में तैनात है। तीसरा बेटा आनंद भी मौके पर मौजूद था। मामले की जांच कर रहे आईओ जसवंत सिंह ने बताया कि धर्मवीर पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें पास में खड़े एक ग्रामीण को गोली जा लगी। वहीं अन्य चार लोग घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गोली एक व्यक्ति की कोहनी में लगी है। वहीं दोनों पक्ष के भी चार अन्य लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- विजेंद्र सिंह, एसएचओ बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed