{"_id":"5c699e2abdec2273a2563f08","slug":"161550425642-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व बाईक की टक्कर में बाईक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस व बाईक की टक्कर में बाईक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंड। कुंड-महेन्द्रगढ़ रोड पर स्थित अहरोद मोड़ के समीप रविवार हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय खोल थाना पुलिस ने मृतक युवक के चचेरे भाई के ब्यान पर फरार बस चालक के खिलाफ लापरवाही व गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं।
पुलिस के अनुसार गांव नांगल जमालपुर निवासी 35 वर्षीय बिजेन्द्र सिंह कुंड बैरियर से अपने गांव नांगल जमालपुर बाइक द्वारा जा रहा था। अहरोद मोड़ के समीप बासदूधा की ओर से तेज गति से आ रही हरियाणा रोडवेज की एक बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बिजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मृतक युवक के चचेरे भाई मुन्नीराम की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया हैं।