{"_id":"5c461f7ebdec22739d537032","slug":"161548099454-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 15 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर लगाया 15 हजार का चूना
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित एक एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए आए एक व्यक्ति का शातिर युवकों ने मदद के बहाने एटीएम बदल लिया और उसके बाद कार्ड से 15 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर के शांति नगर निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 जनवरी को मॉडल टाउन में स्थित एक एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गया था। इसी दौरान उसने पैसे निकालने के लिए वहां मौजूद एक युवक की सहायता ली थी, जिसने उसका पासवर्ड मालूम करने के साथ उसका कार्ड भी बदल लिया। रात को उसके मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज आने पर उसने रुपये निकालने की जानकारी मिली। सुबह उसने संबंधित बैंक में संपर्क किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।