फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चाय की रेहड़ी वाले से तकरार के बाद यात्री को घोंपा चाकू, रोहतक रेफर

चाय की रेहड़ी वाले से तकरार के बाद यात्री को घोंपा चाकू, रोहतक रेफर

Thu, 13 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
चाय की रेहड़ी वाले से तकरार के बाद यात्री को घोंपा चाकू, रोहतक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार की रात को करीब 8.30 बजे रेहड़ी लेकर जा रहे एक वेंडर ने यात्री से तकरार के बाद उसको चाकू घोंप दिया। चाकू यात्री के पेट में लगा जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर उसको रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल के बयान नहीं होने के कारण अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक झज्जर जिला के गांव खुड्डन छपार निवासी मुकेश कुमार ऑटो मार्केट से रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। मुकेश कुमार जैसे ही दीवार के समीप लघुशंका करने के बाद स्टेशन की तरफ मुड़ा तो सामने से आ रहे रेहड़ी उसको लगने के बाद उसकी उससे तकरार हो गई। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों एक-दूसरे को मारपीट करने पर उतार हो गए और इसी दौरान रेहड़ी वाले ने मुकेश कुमार के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू घोंपने के बाद मुकेश वहीं पर गिर गया और उसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसी बीच वहां से गुजर रहे यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर होने पर उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान भी नहीं हो सके। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बयान होने के बाद ही असल वजह पता चल पाएगी लेकिन इतना अवश्य पता चला कि किसी वेंडर से उसकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


घायल युवक को रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है फिलहाल उसके बयान नहीं हुए। बयान नहीं होने के कारण असल वजह सामने नहीं आई। प्रारंभिक जांच में किसी रेहड़ी वाले से तकरार की बात सामने आई है और बयान होने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणवीर सिंह थाना प्रभारी, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed