{"_id":"5af49d044f1c1b5c098b9266","slug":"161525980420-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे धूत महिला ने किया बस स्टैंड पर किया बवाल---दो फोटों देने है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे धूत महिला ने किया बस स्टैंड पर किया बवाल---दो फोटों देने है
Updated Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत महिला का बस स्टैंड पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के बस स्टैंड पर वीरवार दोपहर को नारनौल रोड स्थित एक गांव की महिला ने नशे में धुत होकर जमकर बवाल मचाया। महिला नशे में बस स्टैंड पर गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया।
जानकारी के मुताबिक नारनौल रोड स्थित एक गांव निवासी महिला वीरवार को धारूहेड़ा से आने वाली एक बस से उतरी। इसके बाद उसने बस स्टैंड पर बवाल खड़ा कर दिया। महिला उस समय नशे में थी। इस कारण वह खुद को भी संभाल नहीं पा रही थी। बाद में बस स्टैंड पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। महिला के हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। महिला सब इंस्पेक्टर बीना राणा ने महिला को संभाला और उसे शहर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात को वह एक कार्यक्रम में गई थी जहां पर उसको किसी ने जबरदस्ती नशा करवा दिया। सुबह वह अपने घर जा रही थी, लेकिन नशा अधिक होने के कारण वह बस स्टैंड पर गिर गई।