फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चालकों को हटाने के विरोध में रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रदर्शन आज

चालकों को हटाने के विरोध में रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रदर्शन आज

Sun, 06 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
चालकों को हटाने के विरोध में रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रदर्शन आज
चालकों को हटाने के विरोध में रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी का प्रदर्शन आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
वर्ष 2016 में अनुबंध पर लगाए रोडवेज चालकों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश बाद रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया। शनिवार को विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 6 मई को इसके विरोध में बस स्टैंड पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी में शामिल यूनियनों के डिपो प्रधान प्रधान ऊधम सिंह, रवि कुमार, राजपाल सिंह, कैलाश गुर्जर, ओमकार सिंह सहित अन्य ने बताया कि सरकार द्वारा न केवल पूरी पारदर्शिता एवं मेरिट के आधार पर चयनित चालकों को हटाया है। रोडवेज में चालकों की कमी होने के बावजूद भी इन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 550 प्राइवेट बसों को भी अनुबंध के आधार पर रोडवेज बेडे़ में शामिल किया जा रहा है जो कि सरकार द्वारा पूर्व में किए वायदे के खिलाफ है। यह रोडवेज को निजी हाथों में सौंपने की शुरूआत है। उधर रोडवेज परिवहन कर्मचारी संघ की बैठक डिपो प्रधान कैलाश गुर्जर की अध्यक्षता में हुई जिसमें चालकों को हटाने का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने इस संबंध में जल्द फैसला वापिस नहीं लिया तो आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर बाबूलाल यादव, सांवत सिंह, मामराज, राजेंद्र टीकला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed