{"_id":"5a0b45c74f1c1bb6678bbb77","slug":"161510688199-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामले मे आरोपी गिरफ्तार:-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामले मे आरोपी गिरफ्तार:-
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ अश्लीलता का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नाबालिग के साथ अश्लीलता करने के मामले में महिला थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी राम के रूप में हुई है। जांचकर्ता महिला एएसआई सुमन लता ने बताया कि 12 नवंबर की देर शाम शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने उक्त आरोपी पर नाबालिग के साथ अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति बाजार में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। रोजाना की तरह उसके पति ने रेहड़ी लगाई हुई थी। शाम को उसकी नाबालिग बच्ची अपने पिता को चाय देने के लिए रेहड़ी पर गई थी। उक्त व्यक्ति भी गोलगप्पे पैक कराकर अपने घर चलने लगा। इसी दौरान रेहड़ी संचालक ने उससे बच्ची को घर तक छोड़ने की बात कही। आरोपी नाबालिग को घर छोड़ने के बजाए अपने घर ले गया और उसके साथ अश्लीलता की। थोड़ी देर बाद नाबालिग अपने घर आ गई और उपरोक्त सभी बातेें अपनी मां को बताई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।