फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला काबू

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला काबू

Thu, 27 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला काबू

विज्ञापन
रेवाड़ी। युवाओं को अलवर के वन विभाग में वन मित्र के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के मामले में बावल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव खोड़ निवासी आकाश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस को दी शिकायत में बावल निवासी रिंकू ने कहा था कि उसकी पहचान गुरुग्राम के गांव नरसिंहपुर खांडसा निवासी नरेश कुमार उर्फ सुभाष से हो गई थी। नरेश अपने आप को वन विभाग अलवर में ऊंचे पद पर कार्यरत बताता था। नरेश ने बताया था कि वन विभाग में वन मित्र के 40 पद रिक्त है तथा उन पर नियुक्ति होनी है। आरोपी के साथ जिला महेंद्रगढ़ के गांव खोड़ निवासी आकाश, शाहजहांपुर के गांव चौबारा निवासी मंजीत, वन विभाग में कार्यरत कप्तान व एक महिला भी इस गिरोह में शामिल थे। आरोपियों ने नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे मार्च व अप्रैल माह में 2 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। 27 मई को आरोपियों ने उन्हें एक सूची भी दिखाई तथा बताया कि 31 लोगों का चयन वन मित्र पद पर हो गया है। सूची पर डीएफओ कार्यालय अलवर की मोहर भी लगी हुई थी। जब वह अलवर वन विभाग के कार्यालय में पहुंचा तो पता लगा कि इस पर कोई नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने आरोपियों से बात की तो और पैसे की डिमांड कर दी गई। आरोपियों ने रिंकू के अतिरिक्त अन्य कई युवकों से भी ठगी की थी। पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर आरोपियंो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed