{"_id":"5cfffeacbdec22074363aab9","slug":"15602807397-rewari-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक समिति की बैठक में चेयरमैन पर लाठी-डंडों से हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्लॉक समिति की बैठक में चेयरमैन पर लाठी-डंडों से हमला, घायल
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बावल। बावल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में मंगलवार दोपहर को ब्लॉक समिति सदस्यों की बैठक के दौरान कुछ युवकों ने पंचायत समिति के चेयरमैन बिरेंद्र छिल्लर पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल चेयरमैन का कस्बे के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को बावल के बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हो रही थी। करीब डेढ़ बजे बैठक का समापन होने के बाद कार्यालय में ही सदस्यों के साथ चेयरमैन बिरेंद्र छिल्लर कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान शहर के ही करीब चार युवक लाठी-डंडों के साथ कार्यालय में घुसे। आते ही चेयरमैन पर हमला दिया। हमले में चेयरमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक इस हमले से वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। हमले की सूचना के बाद बीडीपीओ और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कराया। हमले के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल चेयरमैन को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है, जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।