फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तांबा खरीदने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तांबा खरीदने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
तांबा खरीदने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र से तांबा से भरे दो ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने तांबा खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के फरीदाबाद के एनआइटी निवासी अमरीक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी अमरीक को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

सेक्टर-6 थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में भरतपुर के गांव गोपालगढ़ निवासी सतनाम, फरीदाबाद के नगला इनक्लेव निवासी चंचल उर्फ कल्ला, तिजारा के गांव पावटी निवासी वाहिद, चोपानकी निवासी शाकिर और टपूकडा के गांव झुंडपुरी निवासी बलदेव को गिरफ्तार कर दो दिन रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने 19 जनवरी की रात गुर्जर घटाल व कापड़ीवास के बीच से तांबा से भरा ट्रक और 30 मार्च की रात को धारूहेड़ा के 75 फुटा रोड से तांबा से भरा ट्रक लूटने की वारदात स्वीकार की थी। आरोपियों ने बताया कि तांबे को फरीदाबाद की डाबुआ कालोनी निवासी अमित गुप्ता व अमरीक को बेचा था। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार देर रात तांबा खरीदने वाले आरोपी अमरीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed