फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   खरखड़ी में घर के बाहर खड़ी पिकअप के टायर चोरी किए,पीछा किया तो पत्थर बरसाए

खरखड़ी में घर के बाहर खड़ी पिकअप के टायर चोरी किए,पीछा किया तो पत्थर बरसाए

Sat, 25 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
खरखड़ी में घर के बाहर खड़ी पिकअप के टायर चोरी किए,पीछा किया तो पत्थर बरसाए
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव खरखड़ी में शुक्रवार रात को बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक पिकअप गाड़ी के चारों टायर और स्टेपनी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने चोरी की आहट होने पर पीछा किया तो बदमाशों ने उनकी कार पर भी पत्थर बरसाए और भाग गए।
विज्ञापन

घटना की पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी गई, लेकिन सुबह तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे पुलिस की रात की गश्त पर भी सवाल उठने लगे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव खरखड़ी में शुक्रवार रात को करीब एक बजे पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी एक पिकअप गाड़ी के नीचे पत्थर लगाकर उसके चारों टायर और स्टेपनी खोल ली। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग कार में सवार होकर गांव की ओर आ रहे थे। उन्होंने संदिग्ध घूम रहे पिकअप सवार लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया। ग्रामीण युवकों ने बदमाशों का पीछा किया किया तो बदमाशों ने कार पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूूचना दे दी। सुबह होने तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने भाड़ावास गांव पुलिस चौकी में जाकर विरोध दर्ज कराया। उसके बाद गाड़ी मालिक अमित कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। ग्रामीणों में रोष है कि सूचना के बाद भी पुलिस का मौके पर नहीं पहुंचना गंभीर बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed