फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   साइड नहीं देने को लेकर हुए विवाद में महेश सैनी गैंग से जुडे आदित्य की गोली मारकर हत्या

साइड नहीं देने को लेकर हुए विवाद में महेश सैनी गैंग से जुडे आदित्य की गोली मारकर हत्या

Sat, 25 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
साइड नहीं देने को लेकर हुए विवाद में महेश सैनी गैंग से जुडे आदित्य की गोली मारकर हत्या
रेवाड़ी। स्कार्पियो गाड़ी को साइड नहीं देने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने आसलवास निवासी दो युवकों की पिटाई के प्रतिशोध में शुक्रवार रात दस बजे महेश सैनी गैंग से जुड़े 28 वर्षीय आदित्य की पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूरी पर हुए इस हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आसलवास के पूर्व सरपंच छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव आसलवास निवासी हनुमान गुर्जर और ओमबीर गुर्जर शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी स्कार्पियो गाड़ी से सरकुलर रोड से नाईवाली चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सती कॉलोनी चौक पर दूसरी गाड़ी में सवार महेश गैंग के सदस्यों के साथ गाड़ी को साइड न देने को लेकर हनुमान, ओमबीर की कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि महेश गैंग के सदस्यों ने लाठी-डंडों से हनुमान और ओमबीर पर हमला कर दिया। हमले में दोनों जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर युवकों के परिजन निजी अस्पताल में पहुंचे और फिर रात करीब साढ़े 10 बजे गाड़ियों में सवार होकर सती कॉलोनी चौक पहुंच गए। सती कॉलोनी के मोड़ पर महेश गैंग का सदस्य कुतुबपुर निवासी 26 वर्षीय आदित्य खड़ा हुआ था। उसे देखते ही गाड़ियों में सवार होकर आए आरोपियों ने आदित्य पर हमला कर दिया। पहले लाठी-डंडों से मारपीट की, फिर उसको गोली मार दी। जिससेे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस की जांच में हमला करने वालों में ओमबीर गुर्जर के भाई आसलवास के पूर्व सरपंच धर्मपाल और धमल का नाम सामने आया है। उनके साथ चार अन्य आरोपी भी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झगड़ा गाड़ी को साइड नहीं देने पर हुआ था। उसके बाद हनुमान व ओमबीर के परिवार के लोगों ने आदित्य की गोली मार कर हत्या कर दी। पूर्व सरपंच धर्मपाल के अलावा आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबीर, एसएचओ, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed