{"_id":"5ce5a215bdec2207140c6bdc","slug":"15585531611449500-rewari-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बताकर पूछा पासवर्ड फिर खाते से निकाले 49500","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बताकर पूछा पासवर्ड फिर खाते से निकाले 49500
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। गांव खालेटा निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले शातिर व्यक्ति ने पहले उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछा। पासवर्ड जानने के पांच मिनट के अंदर खाते से पचास हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खालेटा निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 16 मई की शाम उसके मोबाइल पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उससे खाते के बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी। शातिर व्यक्ति ने उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड भी पूछा। उसने कहा कि पासवर्ड नहीं बताओगे तो आपका एटीएम कार्ड ब्लाक हो जाएगा। करीब पांच मिनट बाद ही उसके खाते से 49500 रुपये की नकदी निकाल ली। मोबाइल पर नकदी निकाले जाने का मैसेज आया। कृष्ण ने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो धोखाधड़ी का पता चल गया। कृष्ण ने खोल थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। साइबर ठग के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पिछले एक माह में इस तरह से पांच लोगों के खातों से पैसा निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।