{"_id":"5b8edb76867a55486b0fb08b","slug":"151536088950-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी की बिल्टी पर बिहार भेजी जा रही 289 पेटियां शराब सहित ट्रक जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी की बिल्टी पर बिहार भेजी जा रही 289 पेटियां शराब सहित ट्रक जब्त
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा सीआईए ने लकड़ियों की बिल्टी की आड़ में सोनीपत से बिहार भेजी जा रही ब्रांडेड कंपनी की शराब सहित एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से शराब की 289 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक के आगे चल रही एक कार को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार सीआईए धारूहेड़ा को सोमवार रात को सूचना मिली कि एक शराब से भरा एक ट्रक धारूहेड़ा के रास्ते बिहार जाने वाला है। ट्रक चालक को सुरक्षित रास्ता देने के लिए एक आई-20 कार और स्कॉर्पियो उसके आगे चल रही हैं। सूचना के बाद सीआईए प्रभारी अब्बास खान के नेतृत्व में एक टीम ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बस स्टॉप के समीप नाकाबंदी कर दी। इसके बाद पुलिस ने वाहनों की जांच करना शुरू कर दिया। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया तो बैरिकेट तोड़कर चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस टीम ने सर्विस रोड पर जिप्सी दौड़ाकर साहबी पुल पर वाहनों का रुकवा कर जाम लगवा दिया। इसमें ट्रक जाम में फंस गया। इसके बाद टीम ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक चालक सोनीपत निवासी देवेंद्र, सहायक अलवर निवासी रमेश, कार के चालक जिला अलवर के तिजारा थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी जुबेर, मुनावर निवासी आरिफ व अलवर निवासी जुबेर को काबू कर लिया। स्कार्पियो सवार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए। ट्रक को तिरपाल से ढककर ले जाया जा रहा था। इसकी जांच करने पर उसमें लकड़ी के गुटकों के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थी, जिसमें 124 पेटी अध्धा, 120 पेटी पौव्वा, और 45 पेटी बोतल की बरामद की गई। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----
सादी वर्दी पुलिस ने कार को जब्त किया तो दी लूट की सूचना
सीआईए टीम सादी वर्दी में थी। वाहनों को रुकवा कर जब कार चालक को अपनी हिरासत में लिया तो वहां रुके वाहन चालकों ने इसे लूट समझ लिया। इसके बाद किसी वाहन चालक ने इसे लूट समझकर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। लूट की सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस भी हरकत में आ गई और उसके बाद तुरंत पुलिस भी साहबी पुल पर पहुंची लेकिन उस समय तक सीआईए कार को अपने कब्जे में लेकर वापस आ चुकी थी। इस वजह से सुबह तक कार लूट की अफवाह कायम रही।
विज्ञापन
------------
शराब तस्करी के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जा रहा है। शराब रोहतक से धारूहेड़ा के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। ट्रक को पायलट कर रही कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक।