{"_id":"5a2983aa4f1c1bc9678c081f","slug":"151512670122-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर नगदी और फोन छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर नगदी और फोन छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर नकदी और फोन छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव दड़ौली में एक युवक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल फोन छीनकर धमकी देने के मामले में जाटूसाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दडौली निवासी सूबे सिंह, ओमप्रकाश, अभय सिंह और दयाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त किया गया डंडा और लोहे की रॉड भी बरामद की है। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि तीन अक्तूबर की शाम को दडौली निवासी उमंग किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उमंग पर हमला कर दिया और उसे उठाकर अपने घर के अंदर ले गए। वहां आरोपियों ने मारपीट कर उसकी जेब से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उमंग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।