{"_id":"593c224e4f1c1b397a8b45a1","slug":"149711318616-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट, रुपए भी छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट, रुपए भी छीने
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार 10 युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर रुपये छीने
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
सोहना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पांच बाइक पर आए 10 युवकों द्वारा कर्मचारी के साथ मारपीट कर रुपये छीनने का मामला सामने आया है। फिलहाल सेक्टर-6 पुलिस चौकी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोहना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक राव शिवदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पांच बाइक पर लगभग 10 युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। आरोप है कि उक्त युवक पंप पर कार्यरत कर्मचारी धारूहेड़ा निवासी रविंद्र के साथ मारपीट करने लगे और रविंद्र को बेल्ट, बैट आदि से पीटने के बाद रविंद्र के पास रखे पैसे भी छीन ले गए। पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी जब तक मामला समझ पाते तब तक युवक भिवाड़ी की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने रविंद्र का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस युवकों की शिनाख्त में जुटी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।