{"_id":"593992ec4f1c1b79318b4568","slug":"14969454066-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनने वाला एक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छीनने वाला एक धरा
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो सवार युवक से साढ़े तीन लाख रुपये छीनने वाला गिरफ्तार
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड पर जैन स्कूल के पास गत 26 मई को ऑटो सवार युवक से करीब साढे़ तीन लाख रुपये छीनने की वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के गांव भिडंठी निवासी अजीत उर्फ अजय के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये भी बरामद किए हैं। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान भी हो चुकी है उसे दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। जानकारी मुताबिक 26 मई की रात को सर्कुलर रोड पर स्थित जैन स्कूल के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो को रुकवाया। इसके बाद आरोपियों ने ऑटो में बैठे रोहड़ाई निवासी अजीत कुमार से पिस्तौल के बल पर करीब साढे़ तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य कागजात छीन लिए थे। अजीत बीएमजी मॉल के एक शोरूम में काम करता है और रोजाना की तरह रात में गांव निवासी ही मालिक को पेमेंट देने के लिए जा रहा था।
----------
साइबर सेल व सीसीटीवी कैमरे की रही भूमिका
जानकारी मुताबिक नकदी छीनने की वारदात के बाद से एएसआई अरविंद तथा साइबर सेल में कार्यरत विजय कुमार की टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य माध्यमों से साक्ष्य इकट्ठे किए। जिसके बाद वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की गई।