फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फांसी लगाकर दी जान

फांसी लगाकर दी जान

Sun, 04 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान
बेटे ने की चोरी तो फंदे पर लटका पिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बेटे के चोरी करने का पता चलने पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति के फंदे पर लटक जान देने का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात हुई इस घटना में फे क सुसाइड नोट बनाने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मृतक मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि फंदे पर लटके व्यक्ति का नाबालिग बेटा मोहल्ले में कुछ ही दूर स्थित एक घर में चोरी करता था। जिस पर शनिवार रात घर के मालिक ने आकर उसके पिता को बताया था। घर के मालिक द्वारा बताने पर नाबालिग बेटे के पिता ने घर पर ही छिपाए पैसे भी वापस लौटा दिए थे। शनिवार रात घर के अन्य सदस्यों के सो जाने की बाद पिता फंदे से लटक गया।
सीसीटीवी कैमरे से चोरी का चला पता
नाबालिग के चोरी करने का पता कुछ यूं चला कि मोहल्ले में ही कुछ दूर बने एक घर में पिछले कई दिनों से चोरी हो रही थी। मकान मालिक के मुताबिक चोरी हुए रुपये एक लाख से ज्यादा थे। चोर का पता लगाने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। दोबारा रुपये चोरी होने पर सीसीटीवी फुटेज चेक की तो चोर का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस तफ्तीश प्रभावित करने को बनाया झूठा सुसाइड नोट
मामले में एक और बात सामने आई कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। पुलिस ने जांच की तो प्राथमिक तौर पर मृतक के हिसाब-किताब की डायरी और सुसाइड नोट की लेखनी में अंतर मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस की जांच प्रभावित करने के लिए सुसाइड नोट किसी और ने लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की चोरी का पता चलने पर पिता द्वारा जान देने का मामला सामने आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के पुख्ता कारणों की जांच चल रही है। फेक सुसाइड नोट की बात भी सामने आई है। -रामस्वरूप, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed