{"_id":"5b3680b64f1c1b694d8b91bb","slug":"141530298550-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए राजस्थान जा रही डीजल से भरी पिकअप जब्त, एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी के लिए राजस्थान जा रही डीजल से भरी पिकअप जब्त, एक काबू
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का 1500 लीटर डीजल के साथ चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। करनावास स्थित ऑयल डिपो के टैंकरों से तेल चोरी का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कसौला पुलिस ने वीरवार रात को एक पिकअप में ड्रमों में भरकर राजस्थान ले जाया जा रहा 1500 लीटर डीजल जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में पिकअप को जब्त करके आरोपी चालक अलवर के गुजरीवास गांव निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि करनावास स्थित ऑयल डिपो से तेल लेकर निकलने वाले टैंकर डिपो के पास ही खड़े हो जाते हैं। उसके बाद एक गिरोह इन तेल टैंकरों के पास पहुंचता है। उसमें से तेल चोरी कर लालपुर होकर अलवर में कालाबाजारी करते हैं। सूचना के बाद गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने बावल के खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नरेश कुमार के साथ मिलकर लालपुर नहर के पास नाकाबंदी की। उन्होंने सामने से आ रही पिकअप को रुकवा लिया। पिकअप में सात ड्रम रखे थे। उसमें 1500 लीटर डीजल था। पिकअप को गुजरीवास का रहने वाला राकेश चला रहा था। राकेश से पूछताछ की तो पता चला कि वह करनावास स्थित ऑयल डिपो के बाहर खड़े होने वाले तेल टैंकर चालकों की मिलीभगत कर यह डीजल लाया है। डीजल को कालाबाजारी कर राजस्थान ले जाया जा रहा है। पुलिस ने राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।