{"_id":"5ca8fdfbbdec221468052be9","slug":"131554578939-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पलवल निवासी एक युवती को नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं निवासी सौरभ पाठक उर्फ कृष्ण पाठक के रूप में हुई है।
जांचकर्ता महिला एएसआई सुशीला के मुताबिक शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह वर्तमान में गुरुग्राम में रही है और नौकरी की तलाश में है। उसके जान पहचान वाले सौरभ पाठक व उसके दोस्त ने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने एक-दो जगह उसे इंटरव्यू के लिए भी भेजा, जिस कारण उसे उन पर विश्वास हो गया। 29 मार्च को आरोपियों ने सभी दस्तावेज लेकर उसे राजीव चौक पर बुला लिया। आरोपियों ने बताया कि उसे इंटरव्यू के लिए रेवाड़ी जाना है। वह उनकी कार में रेवाड़ी आ गई थी। रेवाड़ी में आरोपी एक कमरे पर ले गए तथा वहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे अपनी कार में बैठा कर वापस गुरुग्राम छोड़ गए और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गुरुग्राम सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। गुरुग्राम से जीरो एफआईआर मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराआरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था । पुलिस ने शुक्रवार की शाम को आरोपी सौरभ पाठक को गिरफ्तार कर लिया तथा शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उक्त वारदात में शामिल दूसरे आरोपी के बारे में गहनता से पूछताछ कर उसे भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा