फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फाईनेंस कर्मी बताकर छीनी पिकअप

फाईनेंस कर्मी बताकर छीनी पिकअप

Wed, 03 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
फाईनेंस कर्मी बताकर छीनी पिकअप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बांबड़ गांव के कट के समीप एक पिकअप चालक से बाइक सवार दो युवक खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर पिकअप छीन ले गए। वारदात के बाद आरोपी चालक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पिकअप छीनने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के गांव मुंडायन निवासी राजू ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही पुरानी पिकअप खरीदकर उसे रि-फाइनेंस कराया था। इसके बाद उसने अपनी पिकअप को हाईवे पर स्थित एक कंपनी में लगा रखा था। रात करीब आठ बजे वह अपनी पिकअप को विजय नगर से होते हुए सांपली गांव तक लेकर जा रहा था। जब वह बांबड गांव के कट के समीप पहुंचा तो एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके आगे बाइक लगाकर उसकी पिकअप को रुकवा लिया।
विज्ञापन

बाइक से उतरने के बाद उन्होंने स्वयं को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर गाड़ी की चाबी छीन ली। मैने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह तो किश्त भी जमा करा चुका है। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने एक भी बात नहीं सुनी और उसकी पिकअप को धारूहेड़ा की तरफ लेकर चले गए। पिकअप में ही उसका मोबाइल चला जिसके कारण वह उस समय पुलिस को सूचना भी नहीं दे सका। इसके बाद जब उसने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उसको देखकर रोका और पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। कसौला पुलिस नाकाबंदी कराने के बाद मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत ली। पीड़ित ने बताया कि उसने रि-फाइनेंस कराई हुई लेकिन कुछ देरी से सही पर किश्त जमा करा दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया है कि पिकअप की किस्त भी जमा की जा चुकी है। हालांकि इस माह की किस्त जमा कराने में करीब दो सप्ताह की देरी हो गई थी, लेकिन किस्म समय पर जमा कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ पिकअप छीनने का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फाइनेंस का ही मामला सामने आ रहा है। जल्द ही मामले को निपटा दिया जाएगा।
-सुनील कुमार, जांच अधिकारी थाना कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed