{"_id":"5b2fdf8a4f1c1b634d8b83f1","slug":"131529864074-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट हैड का शव परिजनों को सौंपा चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लांट हैड का शव परिजनों को सौंपा चालक पर मामला दर्ज
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्लांट हेड का शव परिजनों को सौंपा, चालक पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बावल। बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित चेलसी ब्लॉक्स कंपनी के प्लांट हेड की कंपनी की ही स्कार्पियो की टक्कर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ओडीसा से परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया है। घायल कर्मचारी विनोद कुमार अभी गुुरग्राम के अस्पताल में उपचाराधीन है। बावल पुलिस ने बताया कि ओडीसा निवासी वर्तमान में रेवाड़ी के सेक्टर तीन में रहने वाले कल्याण शंकर साहू देर शाम कंपनी कर्मचारी विनोद कुमार के साथ प्लांट का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कंपनी की स्कार्पियो चलाने वाले बिहार के भगही गांव निवासी अमूल यादव आया। निरीक्षण कर रहे कल्याण शंकर साहू और विनोद कुमार को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आरोपी चालक अमूल यादव मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत ही उनको एक अन्य वाहन से शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखकर उनको गुरुग्राम रेफर कर दिया। गुरुग्राम में उपचार के दौरान प्लांट हेड की मौत हो गई जबकि घायल विनोद कुमार का शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बावल पुलिस ने इस संबंध में जिले के राजगढ़ गांव निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।