{"_id":"5b2409984f1c1baa6e8b7f16","slug":"131529088408-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सरपंच और सरपंच पति पर एक करोड़ के गबन का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने चिल्हड़ ग्राम पंचायत के सरपंच बलराम की शिकायत पर गांव की पूर्व महिला सरपंच और उसके पति के खिलाफ उनके कार्यकाल के दौरान पंचायत फंड में एक करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव चिल्हड़ निवासी सरपंच बलराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव की पूर्व सरपंच राखी और उसके पति ने साजिश के तहत 10 अक्टूबर वर्ष 2016 में पंचायत फंड से फर्जी बिलों के आधार पर करीब 1.14 करोड़ का गबन कर लिया। बलराम द्वारा पूर्व सरपंच द्वारा किए गबन की शिकायत सीएम विंडों के अलावा उच्च अधिकारियों को भी की गई थी। मामले में जिला परिषद के उप मुख्य अधिकारी द्वारा जांच के बाद पूर्व सरपंच को दोषी पाया गया था। सदर थाना पुलिस ने सरपंच बलराम की शिकायत पर पूर्व सरपंच एवं उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
---
वर्जन
सरपंच की शिकायत के बाद पूर्व सरपंच व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जिला परिषद के उपमुख्य अधिकारी द्वारा जांच की गई थी, जिसमें पूर्व सरपंच व पति दोषी पाए गए थे। पूर्व सरपंच व पति पर 1.14 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। - ओमप्रकाश, जांच अधिकारी सदर थाना