{"_id":"5aee046b4f1c1b87028b849b","slug":"131525548139-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप
Updated Sun, 06 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज के सामने कैदी बोला जेल अधीक्षक करता है मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हत्या के प्रयास के मामले में गुरुग्राम की भौंडसी जेल में विचाराधीन कैदी शहर निवासी प्रवीण उर्फ मियां ने शनिवार को रेवाड़ी अदालत में पेशी के दौरान भौंडसी जेल अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। अदालत में लगाए मारपीट के आरोपों के बाद कैदी की शहर के ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया गया। इस दौरान पूरे ट्रामा सेंटर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मेडिकल के बाद कैदी को भौंडसी जेल ले जाया गया। इस मामले की रिपोर्ट बाद में आएगी। शहर निवासी प्रवीण उर्फ मियां शहर में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी है। इस आरोप पर वह करीब पांच माह से गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद है। शनिवार रेवाड़ी कोर्ट में उसकी पेशी थी, उसको पेश करने के कोर्ट में लाया गया था। पेशी के दौरान विचाराधीन कैदी प्रवीन ने न्यायाधीश को बताया कि भौंडसी जेल के अधीक्षक उसके साथ मारपीट करता है। कैदी द्वारा अधीक्षक पर मारपीट के आरोप से पेशी पर कैदी के साथ आए पुलिसकर्मी भी अवाक रह गए। कैदी द्वारा मारपीट के लगाए आरोपों पर न्यायाधीश ने इसे गंभीरता लिया। इससे पूर्व कैदी के परिजन भी जब उससे मिले तो उनको भी प्रवीण ने मारपीट की बात बताई थी। इसके बाद प्रवीण ने यही बात न्यायाधीश के समक्ष दोहराई। न्यायाधीश ने मामले में तुरंत कार्रवाई कर कैदी का मेडिकल कराने के बाद आदेश दिए। इसके बाद भौंडसी जेल से ही साथ आए पुलिसकर्मी उसको ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों के दल ने उसका मेडिकल किया। हालांकि इस दौरान चिकित्सकों ने इस मामले में कुछ भी बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट अदालत में ही दी जाती है। यह एक-दो दिन में अदालत को भेज दी जाएगी।
छावनी बन गया ट्रामा सेंटर
कैदी प्रवीण को जब मेडिकल के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया तो वहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ हो गई। इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद रहा और करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली प्रक्रिया के बाद जेल के सिपाही प्रवीण को साथ लेकर चले गए।