{"_id":"5a79f5914f1c1b8e268b8a0c","slug":"131517942161-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था कुंज से बच्चों के भागने का मामला-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आस्था कुंज से बच्चों के भागने का मामला-
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयरटेकर और चौकीदार को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। आस्था कुंज में जंगला तोड़कर भागे पांच बच्चों के मामले में मंगलवार को उपायुक्त के आदेश पर केयरटेकर और चौकीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार रात को आस्था कुंज में रहने वाले पांच बच्चे कमरे का जंगला तोड़कर भाग गए थे। बाद में पुलिस ने बावल रोड पर भवाड़ी गांव से सभी बच्चों को बरामद कर लिया था। देर शाम बच्चों की काऊंसलिंग के बाद बच्चों को आस्था कुंज में छोड़ दिया गया। बच्चों ने केयरटेकर व चौकीदार पर मारपीट का आरोप लगाया था। उपायुक्त के आदेश पर मंगलवार को केंद्र की अधीक्षक मुग्धा सिंह की ओर से केयरटेकर जयबीर व चौकीदार रमेश कुमार को कारण बताओ नोटिस दे दिया गया है।
---
केंद्र में बच्चों की परवरिश में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। फिर भी बच्चों ने केयरटेकर व चौकीदार पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिस पर उन्हें नोटिस दे दिया गया है। मुग्धा सिंह, अधीक्षक आस्था कुंज।