{"_id":"5a2450824f1c1b76678bf36b","slug":"131512329346-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध होर्डिंग
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कसा सख्ती, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। उपायुक्त पंकज की ओर से संज्ञान लेने के बाद प्रशासन ने अवैध रूप से शहर में होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। रेवाड़ी के साथ बावल-धारूहेड़ा में शहर की सूरत बिगाड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराईं गई हैं। शहर में करीब एक महीने से होर्डिंग हटाने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रिटिंग प्रेस संचालक मनमाने तरीके से शहर में अवैध होर्डिंग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी एक निजी कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ नगर परिषद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुल मिलाकर तीन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराए जा चुके हैं।
---
लाखों का चलता है खेल
कईं सालों से शहर में नगर परिषद की ओर से होर्डिंग लगाने का टेंडर नहीं छोड़ा गया है। इसी का फायदा उठाकर कुछ प्रिटिंग प्रेस संचालक सरकार को लाखों का चूना लगाकर अपनी जेब भर रहे हैं। इतना नहीं इन लोगों ने कुछ के निजी स्थाई साइट लगाकर लोगों के होर्डिंग लगाने का ठेका लिया हुआ है। सरकारी जमीन पर अपनी साइट लगाकर लोगों से वसूली की जा रही है। इसको लेकर नगर परिषद पर भी सवाल उठ चुके हैं। आखिर अवैध साइट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
---
शहर में अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त के निर्देश पर लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। बात रही अवैध साइट लगाने वालों की उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-मनोज यादव, कार्यकारी अधिकारी नप।