फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   खोदाई में निकले सिक्कों को चुराने का लगाया आरोप

खोदाई में निकले सिक्कों को चुराने का लगाया आरोप

Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खोदाई में निकले सिक्कों को चुराने का लगाया आरोप
खुदाई में निकले प्राचीन सिक्कों को चुराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला रामसरोवर में भवन निर्माण के दौरान खुदाई करते समय निकले प्राचीन सिक्कों के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर चोरी का मामला दर्ज किया है। मोहल्ला निवासी सूर्यकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खुदाई के समय निकले सिक्कों को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने चुराया है। पुलिस के पास केवल चांदी के 167 सिक्के जमा हुए हैं जबकि वहां से काफी मात्रा में सिक्के निकले हैं। अधिकांश सिक्के अन्य लोगों द्वारा पुलिस को नहीं दिए गए। मकान मालिक, जेसीबी मालिक व उसमें काम कर रहे मजदूरों द्वारा ही सिक्के जमा कराए गए हैं। जबकि कुछ अन्य लोग भी वहां से सिक्के उठा कर ले गए, जो जमा नहीं कराए गए। अब उन्हीं लोगों द्वारा टीनशेड लगा कर अंदर से खजाना निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को सिक्के निकालने की वीडियो भी दी गई थी। पुलिस ने सूर्यकांत की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौर हो कि 12 नवंबर को रामसरोवर स्थित एक पुरानी हवेली को तोड़ कर मकान बनाने के लिए नींव की खुदाई करते समय वर्ष 1901 से 1919 में निर्मित ब्रिटिश शासन काल के चांदी के सिक्के निकले थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी तथा उस जगह को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed